हर्मेश भाटिया.
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान की जान को खतरा है। जी हां, सलमान खान को मारने के इरादे से आज कुछ बदमाश हथियारों के साथ उनकी फिल्म के सेट पर पहुंच गये। हालांकि पुलिस के चौकन्ने होने से कोई अनहोनी नहीं हो पाई।खबरों के मुताबिक कल सलमान की आगामी फिल्म ‘रेस 3’ के सेट पर यह घटना हुई। हथियारबंद बदमाशों के पहुंचने के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई।
यही नहीं सलमान के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। आपको बता दें कि एक हफ्ते पहले ही जोधपुर में कोर्ट के बाहर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने खुलेआम सलमान को मारने की धमकी दी थी। राहत की बात ये है कि इससे पहले कि कुछ हंगामा होता पुलिस ने तीन लोगों को हथियारों के साथ देख लिया था। इसके बाद पुलिस ने तुरंत फिल्म की शूटिंग रोकने और सलमान को घर भेजने को कहा। खबर है कि सलमान को छह पुलिसकर्मियों के साथ घर भेजा गया।
बता दें कि सलमान को मिल रही इस धमकी का कनेक्शन उनके काले हिरण वाले मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि गैगस्टर लॉरेंस बिश्नोई समाज से ताल्लुक रखता है। यह वही समाज है जो काले हिरण के शिकार मामले में सलमान के खिलाफ है। पिछले हफ्ते इस मामले को लेकर जोधपुर में सुनवाई थी।
इस सुनवाई के लिए सलमान भी वहीं पहुंचे थे। इसके अगले दिन बिश्नोई के एक मामले की सुनवाई थी। कोर्ट से बाहर आकर बिश्नोई ने सलमान को मारने की धमकी दी। इसके अलावा तीन और लोगों ने भी सलमान तो जान से मारने की धमकी दी.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…