कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद : घने कोहरे की मार ट्रेनों पर लगातार पड़ रही है। इलाहाबाद जंक्शन से चलने वाली संगम एक्सप्रेस शनिवार को निरस्त होने पर यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा काटा। हावड़ा से कालका जाने वाली कालका मेल, राजेंद्र नगर से नई दिल्ली जाने वाली पटना राजधानी एक्सप्रेस भी निरस्त रहने पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
शनिवार को वाईआइपी ट्रेन प्रयागराज, शिवगंगा समेत तमाम गाड़ियों घंटों लेट चलीं। नई दिल्ली से आने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस सुबह तीन बजकर 50 मिनट की बजाय दोपहर में तीन बजकर 54 मिनट पर 12 घंटे चार मिनट लेट इलाहाबाद जंक्शन पर पहुंची। रीवा एक्सप्रेस सात घंटे आठ मिनट लेट आई। गाड़ी सुबह छह बजकर 45 मिनट पर इलाहाबाद जंक्शन पहुंचती है, लेकिन शनिवार को दोपहर मे एक बजकर 53 मिनट पर आई। सहारनपुर से आने वाली नौचंदी एक्सप्रेस आठ घंटे 15 मिनट और मेरठ से आने वाली संगम एक्सप्रेस 13.30 मिनट, नई दिल्ली से आने वाली ब्रह्मपुत्र मे 10 घंटे 37 मिनट लेट जंक्शन पर पहुंची। इसके अलावा सभी रूट की ट्रेनें घंटों लेट चलीं।
सुबह ही संगम एक्सप्रेस रात में पहुंची। इसलिए इलाहाबाद जंक्शन से जाने वाली संगम एक्सप्रेस का निरस्त कर दिया गया। इससे संगम एक्सप्रेस से जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। स्टेशन पर उन्होंने स्टेशन पर हंगामा काटा। रेल कर्मियों ने उन्हें शांत कराया। गाड़ी निरस्त होने पर उनका रिफंड दिया गया। शाम को पांच बजकर 40 मिनट पर इलाहाबाद जंक्शन से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस आधी रात में गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…