बांदा। मकर संक्रांति का पर्व आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुंदेलखंड में भी मकर संक्रांति के इस पर्व को लोग बड़ी श्रद्धा से मना रहे हैं। सुबह शुभ मुहूर्त से स्नान और दान का सिलसिला शुरू हुआ तो शाम तक जारी है। मकर संक्रांति पर खिचड़ी का भोग और गुड़ से बनी मिठाईयों के दान का विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धालु सुबह ही शुभ मुहूर्ति में केन नदी के किनारे पहुंचा शुरू हुए और स्नान के बाद सूर्य को अर्ध्य दिया।
नदी के घाट पर खिचड़ी और गुड की मिठाईयों का लगातार दान किया जा रहा है। लोग ब्राह्मणों को पैसा भी दान कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि मकर संक्रांति के दिन दान करने से कई सालों के पाप से मुक्ति मिलती और धन लाभ भी होता है गौरतलब है कि आज के ही दिन भगवान सूर्य उत्तरायम होंगे। इस लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ माना जाता है। एक महीने के खरमास के बाद आज से फिर लोग शुभ कार्यों को कर सकेंगे
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…