साकिब अहमद
सिवान मंडल कारागार में प्रतिनियुक्त बंदीगृह रक्षक वशिन्द्र दत्त पांडेय हत्या मामले में एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं । इस हत्या का तार सिवान जेल से जुड़ा हुआ है । एएसपी ने बताया की सिवान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित किया गया । उक्त टीम ने बड़हरिया थाना क्षेत्र के मुसहरी काल टोला निवासी वजीर अंसारी को गिरफ्तार किया गया ।पत्रकार राजदेव रंजन हत्या कांड मामले में जेल में बंद लड्डन मियां उर्फ अजहरुद्दीन बेग एवं चंदन सिंह के इशारे पर जेल से ही फोन पर सुपारी दी गई थी ।बड़हरिया थाना क्षेत्र सावना निवासी सद्दाम आलम एवं बिट्टू द्वारा हत्य की गई थी। जिसमे अभी भी दोनों पुलिस के गिरफ्त से दूर है ।
ज्ञात हो की 19 दिसम्बर को सिवान मंडल कारा में प्रतिनियुक्त गृह रक्षक और हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मडकन निवासी वशिन्द्र दत्त पांडेय की हत्या घर से ड्यूटी सिवान मंडल कारा में जाने के क्रम में कर दी गयी थी।बताते चले कि पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के मुख्य आरोपी सिवान मंडल कारा में अभी भी बंद है इसी के इशारे पर जेल के तैनात कर्मी की हत्या की गई थी । लागतात जेल से फोन पर हत्या की सुपारी देना जेल प्रशासन पर एक सवाल खड़ा होते नजर आ रहा है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…