साकिब अहमद
सिवान. यू तो शिक्षा जगत पूरे प्रदेश में अपने अजीबो गरीब कार्यशैली के लिए हमेशा से चर्चित रहा है। वही इस विभाग के जिला स्तर पर वरीय पदाधिकारी भी अपने अजीबोगरीब दिशा निर्देशों को जारी कर सुर्खियां बटोरने से पीछे नहीं हटते ।एक तरफ पदाधिकारी मुख्यमंत्री के कार्यकम को लेकर आदेश पर आदेश फरमा रहे हैं ।तो दूसरी तरफ ठंड भी अपना जलवा दिखाने में कोई कोताही नही कर रहा हैं
नया मामला सिवान के शिक्षा बिभाग से जुड़ा हुआ है । जिलाधिकारी के निदेश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सिवान में भीषण ठंड को देखते हुए 13 जनवरी तक वर्ग एक से आठ तक की कक्षाएं स्थगित करते हुए बच्चों की छुट्टी कर देने की आदेश दी गई थी । दूसरी तरफ यही जिला शिक्षा पदाधिकारी चंद्रशेखर राय ने 9 जनवरी 2018 को एक पत्र जारी किए है जिसमें चित्रकला तथा शपथ ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। इस पत्र में 11 जनवरी को विद्यालय स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित करने के बात लिखी गई है। वही 13 तारीख को बीआरसी मुख्यालयों में यह प्रतियोगिता कराने का निर्देश दिया गया है।
इसके बाद 15 जनवरी को वी एम एच ई विद्यालय में शपथ कराने का निर्देश दिया गया है।अब सवाल उठता है कि विद्यालय में 13 जनवरी तक पठन पाठन बंद करने का आदेश है तो विद्यालय के बच्चे विद्यालय में 11 जनवरी को चित्रकारी प्रतियोगिता में हिस्सा कैसे लेंगे।और हिस्सा नही ले सकेंगे तो ऐसे आदेश जारी करने का मतलब क्या है।सिवान के शिक्षा पदाधिकारी ने इस मामले पर सरकार का आदेश बताते हुए अजीबो गरीबो जबाब दिए जरा आप भी सुनिए ।
वंही पदाधिकारी के दोबारा आदेश मिलते ही सभी शिक्षकों ने अपनी हाजिरी लगाने के लिए विद्यालयों में सिर्फ शिक्षक ही अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं । हालांकि इस संबंध में एक विद्यालय के प्रधानाध्यापिका से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि विद्यालय बन्द नही है लेकिन बच्चो के नही आने से पठन पाठन स्थगित है क्यो की पहले ही शिक्षा बिभाग दवरा 13 जनवरी तक छुटी का आदेश दे दिया गया था ,और फिर दुबारा खोलने का आदेश होने पर स्कूल में सभी शिक्षक उपस्तिथ है लेकिन जब तक बच्चे नही आएंगे तब तक कोई भी कार्यक्रम कैसे किया जाएगा ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…