सिवान: शहर के बाईपास मोड़ से लेकर तरवारा मोड़ तक सड़क हाल काफी ख़राब हो चूका है. इन ख़राब सडको ने आज एक जान ले लिया. आपको बता दे की पचरुखी थाना क्षेत्र की पाकुर कोठी गाँव निवासी हरेन्द्र गिरी अपनी नतिनी पुतुल को लेकर अपने घर जा रहे थे.लड़की का घर मैरवा थाना क्षेत्र के बभनौली गाँव है. सिवान के बुलेट एजेंसी के सामने रात को रौशनी के कारण सड़क पर मौजूद पत्थर के टुकड़ों से टकरा कर बाइक अनियंत्रित हो गई. जिससे बाइक सवार लड़की पुतुल उछल कर सड़क पर गिर गई और पीछे से आ रही ट्रक कि चपेट में आने से लड़की का सर धड़ से अलग हो गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हरेन्द्र गिरी के लड़के की शादी फ़रवरी माह में है. शादी का कार्ड बाँटने के लिए अपनी नतनी के साथ नौतन गए हुए थे और शाम को घर लौटने के दौरान ये घटना घटी. मौके का फायदा उठा ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. काफी देर तक घटना स्थल पर लोगों की भीड़ इक्कठा रही बाद में एम्बुलेंस से शव को सदर अस्पताल भेजा गया. जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…