भागलपुर : सृजन घोटाला में डीएम के पूर्व आशु लिपिक सह गोपनीय शाखा के कर्मी प्रेम कुमार पर विभागीय कार्रवाई शुरू होगी. डीएम आदेश तितरमारे के निर्देश पर उक्त कर्मी के खिलाफ कागजात जुटाये जा रहे हैं. इस कड़ी में सीबीआइ से दर्ज केसों में प्रेम कुमार पर लगाये गये आरोप का पत्र मांगा जायेगा. जल्द ही प्रशासन द्वारा सीबीआइ को आरोपित से हुई पूछताछ सहित एसआइटी की जांच रिपोर्ट भी मांगी जायेगी. गोपनीय में कई सालों से काम करनेवाले प्रेम कुमार को अगस्त में एसआइटी ने सृजन घोटाला उजागर होने पर गिरफ्तार किया था. उनकी गिरफ्तारी के बाद एसआइटी ने पूछताछ भी की थी.
इस पूछताछ के बाद उक्त कर्मी को जेल भेजा गया था. जेल में जाने के कारण प्रशासन ने उन्हें निलंबित कर दिया था. मामला सीबीआइ में जाने के बाद घोटाले की चार्जशीट में प्रेम कुमार का नाम नहीं आया, इस कारण उन्हें सीबीआइ की विशेष कोर्ट से जमानत मिल गयी. जमानत मिलने पर प्रेम कुमार ने निलंबन मुक्ति का आवेदन दिया. सामान्य प्रशासन के निर्देश पर डीएम ने उन्हें निलंबन मुक्त करके सदर अनुमंडल में ट्रांसफर कर दिया. सदर एसडीओ में वर्तमान समय में वे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से आनेवाली शिकायतों सहित आम शिकायत के पत्राचार का काम देख रहे हैं.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…