लखीमपुर-खीरी = यूपी के बड़े अपराधियों में से एक अपराधी बग्गा सिंह को बुधवार सुबह एसटीएफ ने मुठभेड़ मे मार गिराया। निघासन इलाके में हुई मुठभेड़ में बग्गा सिंह को एसटीएफ ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। उसे निघासन के सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार शातिर अपराधी बग्गा सिंह पूरी यूपी पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका था। कई गम्भीर मामलों में जेल काट रहा बग्गा सिंह 10 सितम्बर 2013 को पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला था। बग्गा को उसके साथी के कचहरी में पेशी के दौरान सिपाही का मर्डर कर निकाल ले गए थे। इसके बाद से वह पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था। बताया जाता है कि बग्गा भागकर नेपाल चला गया। वहां से बैठकर वह फिरौती और रंगदारी वसूल रहा था। बग्गा के भागते ही उस पर 50 हजार का इनाम घोषित हुआ था और पिछले दिनों ही इनाम बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बग्गा के निघासन में होने की सूचना एसटीएफ को मिल चुकी थी। मंगलवार सुबह एसटीएफ के एएसपी वीर विक्रम सिंह की अगुआई में पढुआ चौकी इलाके में ऑपरेशन चला। निघासन पुलिस भी इस ऑपरेशन में साथ थी। बताया जाता है कि बग्गा बाइक से भाग रहा था। पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। बग्गा को जख्मी हालत में निघासन सीएचसी लाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। एसपी एस चनप्पा ने बग्गा के मुठभेड़ में मारे जाने की पुष्टि की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…