बलिया ।। जल निगम के निर्माण खंड में तैनात जूनियर इंजीनियर दीपक पाल (25) निवासी लालपुर जिला कैमूर, बिहार ने किसी बात से क्षुब्ध होकर मंगलवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया। विभागीय कर्मियों ने इनकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया।विषाक्त पदार्थ खाने के बाद वह इसकी सूचना मोबाइल फोन पर अपने सहयोगियों की दी थी उसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। दीपक की अभी पहली पोस्टिंग जनवरी 2017 में ही जल निगम में जूनियर इंजीनियर के पद पर हुई है। वह यहां पर अपने आफिस के स्टाफ मित्रों के साथ आवास विकास कालोनी में किराये के मकान में रहते हैं। घटना के वक्त वह कमरे में अकेले थे। इसी बीच उन्होंने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर इसकी जानकारी मोबाइल पर उन्होंने अपने दोस्त इंजीनियर को दी। सूचना मिलते ही पूरा स्टाफ परेशान हो गया। हर कोई उनके आवास की तरफ भागने लगा। वहां से उन्हें तत्काल लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। इनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
विभाग के कर्मचारियों की माने तो वह हमेशा शांत रहते थे। अभी एक दिन पूर्व ही वह गांव से छुट्टी से वापस लौटे थे। स्टाफ कर्मियों ने बताया कि सुबह 11 बजे आफिस से साथी से फोन पर बात भी हुई थी। इसमें यह गड़वार के कोढि़या में निर्माणधीन पानी टंकी को देखने जाने की बात कह रहे थे। इसके कुछ ही देर बाद जब बात करनी चाही तो फोन नहीं उठाएं। कुछ देर बाद वह खुद फोन कर बताया कि उन्होंने विषाक्त पदार्थ खा लिया है। यह सुनकर हर कोई अवाक हो गया। चर्चा रही कि इनकी शादी भी तय हो गई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…