Categories: Crime

संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव

फारुख हुसैन

लखीमपुर खीरी मे रहस्य मय हालात मे एक किशोरी का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। गांव से कुछ दूरी पर पेड़ से लटकते शव को देखकर ग्रामीणों मे हड़कंप मच गया। किशोरी एक दिन पूर्व से घर से गायब थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। निघासन कोतवाली के गांव तिरकोलिया मे हुई वारदात के बाद हर कोई घटना के कारणों को लेकर अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहा है वहीं परिजनों ने रेप के बाद किशोरी की हत्या किये जाने एवं शव को पेड़ से लटका देने की आशंका जाहिर की हैवहीं सी ओ सविरतन गौतम ने बताया कि शीशम के पेड़ से किशोरी का शव लटक रहा था उनका कहना है कि पोस्ट रिपोट के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।फिलहाल पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts