सुलतानपुर। जिले के तीन प्रख्यात साहित्यकारों को लखीमपुर में सम्मानित किया गया है।चर्चित साहित्यिक संस्था अवधी मंच से जुड़े तीनों साहित्यकार अपने विधा के मशहूर हस्ताक्षर हैं। यह जानकारी देते हुये अवधी मंच के सचिव ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह ‘रवि’ ने बताया कि राष्ट्रकवि वंशीधर शुक्ल स्मारक समिति लखीमपुर खीरी द्वारा देश भर से आये साहित्यसेवियों के बीच भव्य समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया ।
सम्मानित होने वालो में कादीपुर निवासी आशुकवि मथुरा प्रसाद सिंह ‘जटायु’ को ‘जनकवि वंशीधर शुक्ल पुरस्कार ‘ तथा सुलतानपुर शहर के शास्त्रीनगर निवासी डॉ. ओंकारनाथ द्विवेदी व श्री दामोदर इंटर कालेज पांडेयपुर के प्रधानाचार्य डॉ.रामप्यारे प्रजापति को ‘अवधी वारिधि’ सम्मान दिया गया।
सभी को सम्मानपत्र, अंगवस्त्र, पुस्तक और धनराशि देकर सम्मानित किया गया। तीनों साहित्यकारों के सम्मान पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.आद्या प्रसाद सिंह’प्रदीप’, डॉ.सुशील कुमार पांडेय ‘साहित्येन्दु’, के.एन.आई.हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ.राधेश्याम सिंह , सुरेशचंद्र शर्मा, ब्रजेशकुमार पांडेय’इन्दु’, कृष्णमणि चतुर्वेदी’मैत्रेय’, मुंशी रजा आदि लोगों ने प्रसन्नता जताते हुये इसे जिले का गौरव बताया है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…