कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद। बेसिक शिक्षा परिषद के कार्यालय पर प्रशिक्षु शिक्षकों का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। आमरण अनशन कर रहे प्रशिक्षु शिक्षक भोजराज सिंह और रामसजीवन विश्वकर्मा का डॉक्टरों की टीम ने चिकित्सकीय परीक्षण किया, जिसमें प्रशिक्षु शिक्षको के स्वास्थ्य मे गिरावट आयी है! मौके पर पहुँचे चौकी प्रभारी, सिविल लाइन्स, डी0एन0 सिंह के माध्यम से ए0सी0एम0 द्वितीय को प्रशिक्षु शिक्षकों द्वारा ज्ञापन दिया गया।
प्रशिक्षु शिक्षक चयन-2011 अंतर्गत वर्ष 2016 में चयनित नौवें बैच के 28 जनपदों के 803 प्रशिक्षु शिक्षक अपना छः मासिक प्रशिक्षण पूर्ण करते हुए परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा आयोजित प्रशिक्षु शिक्षक लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं जिसका परिणाम दिनांक 30.08.2017 को घोषित किया जा चुका है। नियमानुसार परिणाम घोषित होने के एक माह के अन्दर प्रशिक्षु शिक्षकों की सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त होना चाहिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…