संजय ठाकुर//अन्जनी राय
मऊ : दिन पर दिन बढ़ती जा रही गलन और कम न होने का नाम ले रही ठंडक ने बीते 24 घंटे में दो और लोगों की जान ले ली। इनमें 35 वर्षीया एक गर्भवती महिला समेत 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की भी मौत हो गई। विवाहिता की मौत से उसके मायके में हुई। इससे ससुराल व मायके दोनों पक्षों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोंठा ग्राम निवासी अरविंद विश्वकर्मा की 35 वर्षीय गर्भवती पत्नी माला की सोमवार की सुबह ठंड लगने से मौत हो गई। माला इन दिनों अपने मायके नगपुर में थी। परिजनों ने मौत का कारण ठंड लगना बताया। विवाहिता के मौत की खबर ससुराल पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मधुबन थाना क्षेत्र के बंधनपुर में सोमवार को एक अज्ञात वृद्ध की हालत ठंड से खराब हो गई। वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े थे। पुलिस की पीआरवी टीम ने उनको इलाज हेतु सीएचसी फतहपुर मंडाव मे भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में मंगलवार को उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लगभग 70 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति स्वेटर चद्दर व धोती पहने था। पुलिस शिनाख्त के प्रयास मे जुटी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…