अंजनी राय/वेद प्रकाश
बलिया : जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दिन कलेक्ट्रेट सभागार में 11 बजे से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम होगा। जिलाधिकारी ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी जारी किये है। कार्यक्रम के बेहतर आयोजन की रूपरेखा बनाने की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, डीपीआरओ को सौंपी गयी है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि उत्तर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास एवं स्वर्णिम भविष्य पर प्रबुद्धजनों की विचार गोष्ठी आयोजित की जाए। वर्तमान सरकार द्वारा यूपी को प्रगति के पथ पर अग्रसर किये जाने के लिए किये गये संकल्प व उसे पूरा करने के दृढ निश्चय की जानकारी दी जाए। सरकार की योजना ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट‘ जो प्रत्येक जनपद के विशिष्ट उत्पाद को राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने एवं रोजगार दिये जाने के लिए लागू की गयी है, इसकी प्रदर्शनी लगाई जाए। स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कराएं जाएं। कार्यक्रम में सम्मानित जनप्रतिनिधियों को भी सम्मिलित किया जाए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…