वाराणसी. दालमंडी के कटरा बंशीधर का प्रकरण आज भी गर्म रहा, जिले के सभी उच्चाधिकारियों के द्वारा बीती रात दालमंडी का दौरा किया गया. सभी अतिक्रमण कल रात में ही अतिक्रमणकारियों के द्वारा स्वयं हटाया जा चूका था. इसके उपरान्त दालमंडी में आज फिर विकास प्राधिकरण की टीम भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र का दौरा किया और कुछ और व्यावसायिक भवनों को सील करने की कार्यवाही किया गया. इस दौरान क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी के साथ 3 थानों की फ़ोर्स मौके पर थी,
उक्त प्रकरण में प्राधिकरण के शिकायत पर 7 लोगो के खिलाफ नामज़द मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसके मुक़दमे के अलावा भी पुलिस अपने तरफ से भी एक मुकदमा इन नामज़द लोगो पर दर्ज कर रही है. मुक़दमे में 3 महिलाओ का भी नाम प्रकाश में आ रहा है. ज्ञातव्य हो कि कटरा बंशीधर का अवैध निर्माण बिना प्राधिकरण की मंज़ूरी के चल रहा था, जांच में इस भवन के नीचे बेसमेंट में एक पूरी मार्किट बनाई गई थी जिसका एक छोर दालमंडी के तरफ था तो दूसरा छोर बनिया वाले सड़क से मिली गली में खुलता था. इस भवन को प्राधिकरण और जिले के उच्चाधिकरियो द्वारा सील कर दालमंडी क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माणों पर शिकंजा कसते हुवे पुरे क्षेत्र की हर बहिमंज़िली इमारत की जाँच किया जा रहा है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…