खबर वायरल ही नहीं हुई बल्कि इसको उच्चाधिकारियों को ट्वीटर के माध्यम से संज्ञान में भी दिया गया. फिर क्या था, ऊपर से भी दबाव और खबर का असर, सुबह दोपहर शाम रात की चिंता के बगैर आदमपुर पुलिस लग गई तलाश में कि कहा आखिर गांजा ऐसे खुल्लम खुल्ला बिक रहा है. मगर 3 दिन गुजरने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका कि आखिर कहा यह गाँजा बिक रहा है. भाग के ठेके की लगातार कई दिनों तक तलाशी हुई मगर रिज़ल्ट जीरो आया सामने. पुलिस इसकी जड़ में जाने को परेशान थी कि अचानक जिसका वीडियो वायरल हुआ था वह खुद थाने पहुच गया और शिकायत का पिटारा लेकर कि साहब हमारा कथित वीडियो दिखा कर कुछ पत्रकार मुझसे धन की वसूली कर रहे है. पहले तो आदमपुर पुलिस ने खूब ढंग से उससे पूछताछ किया. मुखबिरों के जाल से इसकी सच्चाई निकालने की कोशिश हो रही थी और अचानक कथित आरोपी आकर थाने पर खुद खड़ा हो और कह रहा हो कि साहेब ये लोग वसूली कर रहे है.
सुखी भांग की पत्ती को बताया गांजा है –
मै भी उस वीडियो और उसके जुड़े तारो को जोड़ने की कोशिश पिछले दो दिनों से कर रहा हु. लगभग रोज़ ही उस दूकान के सामने से मेरा गुज़र होता होगा मगर मैंने कभी पलट कर देखा नहीं कि वहा क्या चल रहा है मगर दो दिनों से नज़र उठा कर देखने भी लगा, आखिर हकीकत सामने आ ही गई.
क्या है असली सच.
एक युवक चंद सिक्के लेकर वहा जाता है और एक पुडिया में कुछ लेकर जाने लगता है तो मैंने उसको आवाज़ देकर अपने पास बुलाया और पुडिया के बारे में जानकारी हासिल किया. हमारे बगल में बच्चा गुरु खड़े थे जो भोलेनाथ के भक्त है. पुडिया खुलवा कर देखा तो जो फोटो में आप देख रहे है वह था पुडिया में. यानि सुखी हुई भाँग की पत्तिया, जब जानकारी प्राप्त किया तो मालूम पड़ा कि देखने में दूर से गाँजा और भांग की सुखी पट्टी लगभग एक जैसी लगती है. इस पत्ती को पीस कर भाँग बनती है और उसका सेवन किया जाता है. अक्सर लोग इन पत्तियों को ले जाते है और घर में पीस कर कई दिनों तक इसका सेवन करते है. देखने में दोनों पत्तियाँ लगभग एक जैसी लगती है. इसको ही दिखा कर कहा गया था कि गांजा है.
क्या था वीडियो में जो हुआ वायरल
वायरल वीडियो में एक युवक दूकान के पास जाता है और कुछ पैसे देकर एक पुडिया लेकर आता है. पुडिया खोल कर देखता है और कोई पूछता है कि क्या है ये ? इसके जवाब में वह कहता है भांग है. इस एक लाइन से पूरी खबर तैयार होती है कि आदमपुर थाना क्षेत्र में भंग के ठेके पर गांजा बिक रहा है.
क्या कहते है नियम –
नियमो के अंतर्गत देखे तो किसी खबर अगर किसी विभाग की कार्यशैली पर उंगली उठा रही है तो उस खबर के सम्बन्ध में सम्बंधित अथवा विभाग के उच्चाधिकारियों से उनका वर्जन भी लिया जाता है, मगर यहाँ वर्जन तो छोड़े साहब यहाँ सीधे थाना क्षेत्र की पुलिस को ही कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया गया. हम इस प्रकार के शब्द तो नहीं कहेगे कि तेजतर्रार थाना प्रभारी अथवा न्यायप्रिय फला अधिकारी, क्योकि यह खबर से ऊपर जाकर कही न कही से किसी और तरफ इशारा करने लगेगा, मगर इतना ज़रूर कहना है कि शिकायत पर निष्पक्ष और बिना दबाव के जाँच ज़रूर होनी चाहिये.
कैसे होता है फर्क मालूम –
इस सम्बन्ध में हमसे बात करते हुवे आदमपुर थाना प्रभारी अजीत मिश्रा ने बताया कि गाँजे के पकडे जाने पर विभाग द्वारा उसकी लेबोरेट्री में जाँच करवाया जाता है, गांजे और भांग की शक्ल सूरत एक जैसे होने के कारण इसको केवल लेबोरेट्री द्वारा ही प्रमाणित किया जाता है. उसके बाद ही पुलिस आगे की कार्यवाही करती है, इस खबर के चलने के बाद हम लोगो द्वारा हर प्रकार से प्रकरण की विवेचना किया गया मगर कही कुछ सच नहीं सामने आया है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…