संजय राय.
मऊ : मधुबन ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिन बुधवार को सकुशल सम्पन्न हुआ। जिसमें ब्लॉक के सभी प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, ने भाग लिया।प्रशिक्षक नवनीत श्रीवास्तव ने खण्ड शिक्षा अधिकारी गोपाल शरण मिश्र की मौजुदगी में सभी उपस्थित शिक्षको को बाल संसद,गृह समिति,शिक्षा समिति, पुस्तकालय समिति, एम डी एम समिति, खेल कूद समिति एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला । प्रशिक्षक नवनीत ने बताया कि खेल खेल में छात्र को कैसे शिक्षित किया जाय तथा कला शिल्प के माध्यम से बच्चों के आंतरिक गुणों की पहचान करते हुए उन्हें कैसे उचित मार्गदर्शन दिया जाय एवम कैसे अभिनव शिक्षण तकनीक में कई छोटी छोटी तकनीकों का समावेश करते हुए बच्चों की अभिरुचि को बढ़ावा मिल सके व सीखने की प्रवृत्ति विकसित करने के संदर्भ में बताया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे राधेश्याम पाण्डेय, राम विलास, राज बहादुर सिंह, चंद्र प्रकाश मिश्र आदि ने बताया कि नवाचार के माध्यम से बच्चों की जिज्ञासा शान्त करते हुए उनके भविष्य निर्माण हेतु बेहतर मार्ग दर्शन प्रदान किया जा सकता है। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस प्रशिक्षण के द्वारा शिक्षक एवम छात्र के मध्य सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित किया जा सकेगा एवम शिक्षक समस्याओं का आकलन कर बच्चों के बीच रचनात्मकता का समायोजन कर सकेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…