नूरपुर । नूरपुर में आज एक मदरसे की संगेबूनियाद रखी गई. नूरपुर के ग्राम दौलतपुर बिल्लौच में मदरसा दारुल उलेम ज़कारिया की संगे बुनियाद मौलाना मोहम्मद कलीम के हाथो रखी गई. इस मौके पर कारी हन्नान ने अपने नातिया अशार से महफ़िल का आगाज़ किया.
मौलाना कलीम ने खिताब करते हुवे कहा कि आज लोग मदरसों को बदनाम कर रहे है, लोग कहते है कि मदरसे आतंकवाद की पढाई करवाते है जबकि हकीकत ये है कि मदरसे इंसानियत की तालीम देते है जिसको ये दुश्मने इस्लाम पसंद नहीं करते है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि मौलाना अबू कलाम, मौलाना हफिज़ुर्रहमन, मौलाना कासिम, मौलाना मो अली जोहर जैसे आलिम और इंजिनियर मदरसों से ही तालीम हासिल करके इस मकाम तक पहुचे है.
कार्यक्रम का संचालन मुफ्ति शादाब और अध्यक्षता मौलाना मो कलीम सिद्दीकी ने किया। इस मौके पर मौलाना शमशुद्दीन देहलवी, मौलाना शाह फहद देहलवी, मौलाना मुज़म्मिल मज़ाहिर, मुफ़्ती इफ्तेखार कासमी, मुफ़्ती साजिद रेहता, पप्पू pradhan, नइम कुरैशी, फरीद कुरैशी, शैर्बाज़ पठान आदि लोग उपस्थित थे.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…