अंजनी राय.
(बलिया) – उभांव थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव में विद्युत पोल पर बिजली बनाने के दौरान करंट लगने से नींबूलाल (41) गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज हेतु तत्काल सीयर सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। खंदवा गांव की बिजली ठीक करने को ग्राम नौरंगिया निवासी प्राइवेट लाइनमैन नींबूलाल ने अवायां विद्युत उपकेंद्र से शट डाउन लिया और जमुआंव गांव के उक्त पोल पर चढ़कर बिजली बनाने लगा।
इस बीच अवायां विद्युत उपकेंद्र से अचानक विद्युत सप्लाई चालू कर दी गई। जिससे तेज झटके के साथ नींबूलाल पोल से सीधे नीचे जा गिरा। जिससे गांव में हड़कंप सा मच गया। तत्काल विभाग को सूचना देने के बाद विद्युत आपूर्ति कटवाई गई। इधर सीयर सीएचसी में जेई अवधेश कुमार ने तत्काल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आवश्यक इलाज कराया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…