Categories: UP

ट्रक का पीछा कर रहे होमगार्ड की दर्दनाक मौत

तबज़ील अहमद

कौशाम्बी। जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी बाईपास के पास बाइक से ट्रक का पीछा कर रहे होमगार्ड को उसी ट्रक ने मारी टक्कर जिसमे होमगार्ड सुरेंद्र बहादुर सिंह s/o बिन्देशरी सिंह ग्राम- उमरी कोटिला बिहार प्रतापगढ़ की मौके पर ही मौत हो गयी व अन्य एक साथी बुरी तरह घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल मंझनपुर ले जाया गया । घायल होमगार्ड शिवकांत (50) s/o रंजीत प्रसाद निवासी क़िलहनापुर ब्लॉक- हथगवां, जिला- प्रतापगढ़। घटनास्थल पर थाना कोखराज के एस. ओ. राकेश कुमार चौरसिया व सेकंड एस. आई. रामआसरे सरोज मौके पर मौजूद रहे।

pnn24.in

Recent Posts