बलिया : नगरा सिकंदरपुर मार्ग पर भीटकुना मोड के समीप शनिवार की आधी रात मे एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमे सवार दो महिलाओं सहित 9 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलो को पीएचसी नगरा पहुंचाया गया जहां सभी को इलाज करने के बाद गम्भीर होने के कारण बलिया के लिए रेफर कर दिया । घायलो मे 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। संतोष राजभर अपने गांव उरैनी से महिलाओं व पुरुषों को लेकर बोलेरो से सिकंदरपुर रिश्तेदारी गए हुए थे। वे स्वंय ही बोलेरो चला रहे थे। वहां से खाना खाने के बाद रात मे सभी लोग घर के लिए चल दिए।
रात करीब 1 बजे के लगभग भीटकुना मोड के पास किसी वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास मे अनियंत्रित होकर बोलेरो सडक के किनारे पलट गई। जिसमे सभी सवार दब गए। घायलो की चीख पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगो ने लोगो को बाहर निकाला व सरकारी एम्बुलेन्स बुला कर हास्पीटल भेजवाया। बोलेरो पलटने से उसमे सवार 35 वर्षीय संतोष राजभर, उनके पिता 55 वर्षीय बुलेट राजभर,उनका पुत्र 15 वर्षीय राहुल,40 वर्षीय दिनेश सिंह,15 वर्षीय अनिकेत भारद्वाज,25 वर्षीय पवन गुप्त,40 वर्षीय अभिलाषा उर्फ छठमुनि,45 वर्षीय दुर्गावती,12 वर्षीय छोटू सभी निवासी उरैनी थाना नगरा घायल हो गए। घायलो मे संतोष राजभर , बुलेट राजभर , दिनेश सिंह , अभिलाषा , दुर्गावती की हालत गंभीर बनी हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…