नूर आलम वारसी/ मो. अरशद
गजाधरपुर बहराइच. फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर चौराहे पर बीती देर रात सड़क किनारे खड़े गोविंद प्रसाद 40वर्ष को बहराइच की तरफ से आ रही इंडिका कार ने चपेट में ले लिया जिससे ओह गम्भीर जख्मी हो गये थे जिनकी जिला हॉस्पिटल ले जाते वक्त रास्ते मे मौत हो गई दोनों परिवारों के घर मे शोक की लहर ।प्राप्त जानकारी के अनुसार गोबिंद प्रसाद निवासी वीरगंज मल्हीपुर जिला श्रावस्ती जो बीती रात अपनी भांजी की तिलक लेकर गजाधरपुर में रामदेव गुप्ता के घर आए थे और चौराहे पर पान खाने गए सड़क किनारे खड़े थे कि अचानक ट्रक इंडिका के ओवरटेक में इंडिका कार वाला सन्तुलन खो बैठा और इन्हें जख्मी कर मौके से फरहर हो गया ।
दूसरी घटना
फखरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पारले मिल से गन्ना बेच के आ रहे किसान की शरद पारा के पास ट्राली पलटने से मौत हो गई ।
थाना क्षेत्र के बंभौरा निवासी रामचंद्र पुत्र प्यारे 32 वर्षीय मंगलवार शाम को पारले मिल से गन्ना बेच कर घर लौट रहे थे तभी वापस लौटते समय सुबह शरदपारा के पास अचानक ट्राली पलट गई जिसके नीचे दबकर रामचंद्र की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में कर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि किसी प्रकार की अभी तहरीर नहीं मिली है
तीसरी घटना
खड़ी गन्ना ट्राली से बाइक सवार टकराया गम्भीर जख्मी
वजीरगन बहराइच. फखरपुर थाना क्षेत्र राष्टीय मार्ग परसेंडी चौराहे के आगे गन्ना ले जा रही खराब खड़ी ट्राली से बाइक सवार कुलदीप कुमार एडवोकेट निवासी सोनारी कैसरगंज टकरा गए जिन्हें अस्थानिय लोगो ने फखरपुर हास्पिटल पहुचाया मौके पर पहुचे प्रभारी एसओ राम नरायन ने ट्राली को कब्जे में लिया ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…