Categories: BiharNational

बैंगलोर में हादसा सीवान में मातम, तीन मजदूरों की मौत

साकिब अहमद

बैंगलोर में हादसा सीवान में मातम .बेंगलुरु के काशोनली में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से सीवान के तीन मजदूरों की दब कर मौत हो गयी, जबकि नौ घायल हो गये. मृतका में एक घर के दो भाई है जबकि एक एक इसी गाँव के है.हादसा गुरुवार को दोपहर बाद करीब चार बजे की बताई जा रही है.इस हादसे में सीवान के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया बुजुर्ग के ही तीनो मजदूरो की मौत हुई है जिससे गाँव में मातम पसरा हुवा है .

ये मजदुर काफी दिनी से बैंगलोर में ही कम करते थे और अपने परिवार का जीवन यापन करते थे इनको मौत की खबर सुनाने से परिवार सदमे में हैपरिवारवालों को रो रो कर बुरा हाल है .मृतकों में सीवान जिले के छपिया बुजुर्ग गांव निवासी दो भाइयों अनवर अंसारी व हजरत अली के साथ गांव का ही शेर मोहम्मद शामिल है. इस घटना में शेर मोहम्मद का एक भाई मोहरम गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज बैंगलोर में ही चल रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और गाँव में कोहराम मचा हुवा है.गाँव में अभी तक तीनो मजदूरो का शव नहीं आया है ।कल सुबह तक शव आने की संभावना है.फ़िलहाल परिजन बिहार सरकार और बैंगलोर सरकार से मुवावजे की मांग कर रहे है ताकि परिवार का भरण पोसण हो सके

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts