रमनेश पाण्डेय
गोरखपुर. सडको पर दौड़ते हुवे ट्रको को आप चक्कों पर दौड़ाने वाले यमराज की संज्ञा दे सकते है. बेतरतीब चलते इन यमराजो के चपेट में आकर कब कौन काल के गाल में समां जाये नहीं कहा जा सकता है. ऐसी ही घटना आज गोरखपुर के कौड़ीराम में घटित हुई जिसमे एक मासूम को अपनी जान गवानी पड़ी.
घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कौड़ीराम में कमर खान निवासी ईश्वर पुरा थाना एकौना देवरिया अपने एक बच्ची जो कि घंटाघर के पास किसी अस्पताल में एडमिट है को देखने जा रहे थे उनकी मोटरसाइकिल पर उनके दो बच्चे अंश और रेहान भी मौजूद थे। कौड़ीराम तिराहे के समीप आने के कुछ देर पहले उनकी मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह आ रही ट्रक की चपेट में आ गए देखते ही देखते ट्रक के पहिए के नीचे रेहान का सर आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई अंश को भी चोटें आई है और वह राजा मेमोरियल अस्पताल में एडमिट है। मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद और परिजन चाह रहे हैं कि पोस्टमार्टम न कराया जाए और मासूम की लाश उन्हें सौंप दी जाए। सूत्रों के अनुसार ट्रक और ट्रक के ड्राइवर को पकड़ लिया गया है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…