कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद : प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की महात्वाकांक्षी मुहिम ‘मेक इन इंडिया’ के तहत संगम तट पर सार्थक पहल चल रही है। स्वदेशी जागरण मंच के शिविर मे इलाहाबाद फाउंडेशन और गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति नई दिल्ली द्वारा शनिवार को युवाओ को युवाओ की बेरोजगारी दूर करने को दो दिवसीय ‘वालंटियर ट्रेनिंग प्रोग्राम’ की शुरुआत की गई। युवाओ को पर्यावरण एवं स्वच्छता, कृषि, गौ पालन, ग्राम सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण, जन स्वास्थ्य रोजगार का वर्तमान संकट और समाधान, समग्र शिक्षा, गांधी जीवन दर्शन से जुड़े स्वरोजगार की जानकारी देने के साथ सरकारी मदद दिलाने की पहल चल रही है। शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संकल्पना है कि कोई भी युवा बेकार न घूमे।
युवाओ को उनकी रुचि के अनुरूप हुनरमंद बनाने की देशभर मे पहल चल रही है। उन्होने युवाओ का आह्वान करते हुए कहा कि आप काम मांगने किसी दफ्तर का चक्कर न काटे, बल्कि स्वयं दूसरो को रोजगार देने की क्षमता विकसित करे, क्योकि समाज नेतृत्व करने वालो का सम्मान करता है, पीछे चलने वालो का नही। विशिष्ट अतिथि महंत सुदामा जी महाराज ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन का उद्देश्य तय करना चाहिए, तभी सफलता मिलेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…