इलाहाबाद : संग्रहालय के हॉल में त्रिभुवन स्कूल ऑफ आर्टस के बच्चों द्वारा निर्मित चित्रों की प्रदर्शनी इलाहाबाद संग्रहालय में लगाई गई। इसमें 25 बच्चों ने अपनी कला को कैनवास पर उतारा। प्रदर्शनी के समापन पर रविवार अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष निशीथ वर्मा द्वारा 25 बच्चों को सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। बच्चों में सैलिना जोशी, अनमोल, रेनू, राशि, श्रेया, सार्थक, शताक्शी, लक्ष्य, सौम्याश्री, प्रियाल, अथर्व, गार्गी, कामाख्या, प्रिंसी, श्रुति, खुशी व अन्य शामिल रहे। संग्रहालय के निदेशक डा. सुनील गुप्त ने कहाकि इस तरह के आयोजन किए जाने चाहिए ताकि बच्चों को प्रोत्साहन मिल सके।
सैलिना को ‘बाल कलाकार’ का पुरस्कार
संग्रहालय में बच्चों द्वारा लगी चित्र प्रदर्शनी में बिशप जॉनसन की छात्रा सैलिना को बाल कलाकार पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। तीसरी कक्षा की सैलिना ने पर्यावरण संबंधी चित्रों को बारीकी से प्रदर्शित किया। वह अल्लापुर निवासी दीपक जोशी की पुत्री हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…