कानिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : सूबेदारगंज स्थित उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में सोमवार को जीएम एमसी चौहान की अध्यक्षता में संरक्षा और समय पालन विषयक बैठक हुई। जीएम ने संरक्षा बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 रेल कर्मियों को पुरस्कृत किया गया।
महाप्रबंधक एमसी चौहान ने कहा कि संरक्षा हमारी प्राथमिकता है। एक फरवरी से लेकर अब तक उत्तर मध्य रेलवे में संरक्षित रेल परिचालन में योगदान देने वाले 209 रेल कर्मियों को सम्मानित किया गया है। इससे स्पष्ट होता है कि संरक्षा पर कितना फोकस किया जा रहा है। उन्होंने लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट को उचित प्रशिक्षण देने पर विशेष बल दिया। साथ ही आगामी गर्मी के दृष्टिगत रोलिंग स्टॉक, यात्री डिब्बों एवं वैगनों में आग की घटनाओं से बचाव के लिए सभी सावधानी बरतने पर जोर दिया।
प्रमुख मुख्य इंजीनियर संजीव राय ने सलाह दी कि ग्लूड ज्वाइंटों पर ब्लास्ट की समुचित पैकिंग होनी चाहिए, ताकि वह न टूटे। ऐसी रेल पटरिया जिनमें कोडल लाइफ पूरी होने से पहले रेल फ्रैक्चर हो गया है, उन्हें आरडीएसओ एनालसिस एवं कारण जानने के लिए भेजने का निर्णय लिया गया। रेल वेल्डिंग की गुणवत्ता में सुधार, वेल्ड फेलियरों की संख्या को कम करने, ट्रैक मैनेजमेंट सिस्टम को सही प्रकार से अपडेट करने, रेल पटरियों के किनारे के विभिन्न निर्माण स्थलों पर कम्युनिकेशन केबलों को कटने से बचाने के लिए सावधानी आदि पर भी चर्चा हुई।
पुरस्कृत होने वाले रेल कर्मियों में लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, ट्रैक मेनटेनर, प्वाइंटमैन, लीवरमैन, गेटमैन, सिनल मेनटेनर एवं सहायक स्टेशन मास्टर आदि शामिल रहे। बैठक में उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष एवं वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इलाहाबाद, आगरा और झांसी मंडल के डीआरएम समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…