कानिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : सीवरेज संबंधी किसी भी तरह की शिकायतों के लिए अब कंट्रोल रूम बना दिया गया है। हालांकि, इस कंट्रोल रूम में सिर्फ डिस्ट्रिक्ट ए जोन के लोग ही समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोल रूम का नंबर 9451374187 है।
शहर में डिस्ट्रिक्ट ए, बी, सी, डी, ई जोन बनाकर सीवरेज के कार्य कराए जा रहे हैं। लेकिन डिस्ट्रिक्ट ए में लार्सन एंड टुब्रो (एलएनटी) द्वारा सीवरेज के कार्य कराए जा रहे हैं। लोगों की सुविधा के लिए ही एजेंसी द्वारा कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो सुबह नौ से शाम छह बजे तक कार्य करता है। कंट्रोल रूम में सीवर लाइन बिछाने के बाद कहीं सड़क नहीं बनी है, सड़क खराब हो गई है अथवा सीवर लाइन के कनेक्शन के लिए किसी कर्मचारी द्वारा पैसे की मांग की जा रही है, तो उसकी शिकायतें भी दर्ज कराई जा सकती हैं। बता दें कि डिस्ट्रिक्ट ए में कानपुर रोड से लेकर नवाब यूसुफ रोड के बीच सिविल लाइंस क्षेत्र, जानसेनगंज, मुट्ठीगंज, कीडगंज, चौक, मीरापुर, अतरसुइया, अटाला, दरियाबाद, सदियापुर आदि मुहल्ले शामिल हैं। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के महाप्रबंधक का कहना है कि अन्य एजेंसी के प्रतिनिधियों को भी कंट्रोल रूम बनाने के लिए कहा गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…