इलाहाबाद : हाईकोर्ट की निर्माणाधीन इमारत के सातवीं मंजिल से मंगलवार दोपहर आठ साल का जय प्रकाश उर्फ विकास अचानक नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बालक को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना लिफ्टमैन की गलती से हुआ। इससे नाराज परिजनों लिफ्टमैन की पिटाई भी की। फिलहाल पुलिस का कहना है कि घरवालों ने कोई शिकायत नहीं दी है।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के साजपुर थानाक्षेत्र स्थित कराह गांव निवासी जमुना मजदूरी करता है। वह हाईकोर्ट की निर्माणाधीन इमारत में ठेकेदार बृजेश प्रताप के लिए काम कर रहा है। दोपहर करीब 12 बजे अचानक विकास सातवीं मंजिल से जमीन पर आ गिरा। बच्चे को गिरता देख आसपास के लोग दौड़ पड़े और आनन-फानन उसे बेली अस्पताल ले जाया गया। हाथ, पैर टूटने और सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण विकास को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल भेज दिया गया। वहां मां बिटोला, चाचा बंशीलाल समेत अन्य परिजन विकास की हालत देख दंग थे। चाचा बंशी लाल ने बताया कि लिफ्ट के जरिए बालू ऊपरी मंजिल पर ले जाई जा रही थी। तभी बालू की बोरी में विकास चढ़ गया था। सातवीं मंजिल पर जैसे ही वह उतरने लगा, लिफ्ट चल गई। इससे विकास नीचे आ गिरा। वहीं लिफ्टमैन का कहना था कि बच्चे जबरदस्ती लिफ्ट में चढ़े थे। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस शिवमंगल सिंह का कहना है कि बालक अपने पिता के साथ सरकारी निर्माणाधीन बिल्डिंग में था। तभी खेलते समय गिर गया। फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…