कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद : वाणिज्यकर विभाग (राज्य वस्तु एवं सेवा कर) की सख्ती के बाद ट्रांसफार्मर बनने वाली अमेरिकी कंपनी एलस्टाम (वर्तमान जीई टी एवं डी इंडिया लिमिटेड) को भी 1.20 करोड़ का टैक्स भरना पड़ गया। दो बार नोटिस जारी करने के बाद दबाव बनने पर कंपनी ने पूरा टैक्स चुकाया।
जीई टी एवं डी इंडिया लिमिटेड ने गत वर्ष अप्रैल से जून माह तक ट्रांसफार्मर की केंद्रीय ब्रिकी की, लेकिन फार्म सी दाखिल नहीं किया। फार्म सी दाखिल न होने पर कंपनी को टैक्स में तीन फीसद की मिलने वाली छूट नहीं मिल पाई। वाणिज्यकर विभाग के विशेष जांच दल (एसआइबी) ने कंपनी का पूरा हिसाब किताब खंगाल कर 1.20 करोड़ का टैक्स निकाला। दो बार टैक्स जमा करने के लिए नोटिस जारी किया। वाणिज्यकर विभाग के इलाहाबाद जोन के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 आरके कुरील का कहना है कि नोटिस जारी करने के बाद दबाव बनाने पर कंपनी द्वारा 1.20 करोड़ का टैक्स जमा कराया गया है। दर्जन फर्म को टैक्स जमा करने का नोटिस जारी किया गया है। अगर वह टैक्स जमा नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। उन्हें जेल तक जाना पड़ेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…