कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के चुनाव प्रचार में गाड़ियों का लंबे काफिले पर सपाइयों ने नाराजगी व्यक्त की है। केशव पर कानून तोड़ने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की मांग की। इसको लेकर जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव के नेतृत्व में बुधवार को प्रतिनिधिमंडल उपचुनाव प्रेक्षक अमित सैनी से मिला। कृष्णमूर्ति ने कहा कि फूलपुर संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव को लेकर आचार संहिता लगी है। इसके बावजूद उपमुख्यमंत्री केशव लंबा काफिला लेकर चलते हैं।
दो स्कार्ट होने के साथ उनके काफिले में दर्जनभर गाड़ियां साथ चलती हैं, जिससे मतदाताओं पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। यह आचार संहिता का साफ उल्लंघन है, जिसे संज्ञान में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज करके उचित कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल में महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन, विनय कुशवाहा, केके श्रीवास्तव, राकेश सिंह, ब्लाक प्रमुख संदीप यादव, अजीत यादव, किताब अली, दानबहादुर मधुर शामिल है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…