कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद। वालीबाल का राष्ट्रीय खिलाड़ी आरोपी विजय सुलतानपुर जिले के धनपतगंज, कूड़ेभार का रहने वाला है और गाजीपुर में तैनात है। पूर्वोतर रेलवे, वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के मुताबिक, विजय शंकर सिंह को निलंबित किया जा चुका है। अब उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है। बता दें कि आरोपी विजय शंकर सिंह वालीबाल का राष्ट्रीय खिलाड़ी रहा है। उसे रेलवे में नौकरी खेल कोटे से मिली थी। उसकी तलाश में पुलिस टीमें फैजाबाद, सुलतानपुर, आजमगढ़, गाजीपुर और बलिया में कैंप कर रही हैं। वहीं इलाहाबाद दिलीप कुमार सराेज की हत्या काे लेकर शहर के विभिन्न जगहों पर जुलूस आदि निकाला जा रहा है।
आपको बता दें कि बीते शनिवार काे कटरा के कलिका रेस्ट्रां में एलएलबी छात्र की हत्या के बाद शहर में चक्का जाम आग जनी की गई जिसे काबू करने में जिला प्रशासन काे काफी दिक्कत हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने छात्रों से कहा कि जल्द से जल्द अपराधी विजय कुमार सिंह काे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अब देखना यह है कि क्या हत्या आराेपी काे पुलिस तलाश करने में सफल हो पाती है या नहीं इसका जवाब ताे अगले चाैबीस घंटे में लग जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…