इलाहाबाद : जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत एक अधिकारी के गलत कारनामों के बारे में मांगी गई सूचना न देने के विरोध में जलकलकर्मियों ने गुरुवार से विभाग के मुख्य गेट पर अनशन शुरू कर दिया है। पहले दिन जलकल कर्मचारी संघ के मंत्री संतोष कुमार मेहरोत्रा अनशन पर बैठे। संघ के संरक्षक दिलीप चंद्र भारतीया, विनोद कुमार पटेल, राजेश कुमार निषाद, मोअज्जम खान, कैलाश आदि ने प्रकरण की जांच कर सूचना न देने तक अनशन जारी रहने की चेतावनी दी।
वहीं, जलसंस्थान कर्मचारी यूनियन के बैनर तले पीएफ, 75 फीसद बकाया बोनस, ग्रेच्युटी, नकदीकरण समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में चौथे दिन भी धरना दिया। जोन तीन के प्रबंधक के अनुपस्थित रहने पर कर्मचारियों ने नाराजगी जताई। धरने में अध्यक्ष प्रदीप गौड़, राम सिंह, श्रीचंद्र पासी, ओम प्रकाश त्रिपाठी, आनंद हुमैल अहमद आदि शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…