कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद। प्रदेश तथा केंद्र सरकार को पोस्टर के माध्यम से घेरने वाले इलाहाबाद के कांग्रेस के युवा नेताओं ने एक बार फिर नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही बैंक के करोड़ों का लोन न चुकाने वाले उद्योगपतियों के चित्र हैं और इनको लुटेरों का संज्ञा दी गई है।
देश के कई बैंकों से हजारो करोड़ रूपये ठगी कर सीबीआई व ईडी की गिरफ्त में आये विक्रम कोठारी और फरार चल रहे, विजय माल्या, ललित मोदी व नीरव मोदी को इलाहाबाद में चस्पा एक पोस्टर में लुटेरा बताया गया है। इनके साथ ही बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र भी लगाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लुटेरे बताने वाला पोस्टर इलाहाबाद कांग्रेस के स्थानीय नेताओं की की ओर से सोशल साइट्स पर जारी किया गया है। इसमें खास बात यह है कि ठगी के आरोपियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दोस्त बताते हुए पोस्टर का नाम ‘लुटेरे’ लिखा गया है। कांग्रेस नेता हसीब अहमद और त्रिभुवन तिवारी ने यह पोस्टर जारी किया है।
इलाहाबाद के कांग्रेस के नेता हसीब अहमद एक बार फिर अपने पोस्टर को लेकर चर्चाओं में हैं। हसीब अहमद तो अक्सर ही कोई न कोई पोस्टर वायरल करते रहे हैं। इसी कड़ी में नया पोस्टर पीएनबी घोटाले से जुड़ा है। जिसमें पीएम मोदी पर निशाना साधा गया है। पोस्टर में पीएम मोदी को नीरव मोदी, माल्या और ललित मोदी के साथ दिखाया गया है।
राहुल को लेकर भी कई पोस्टर बना चुके हैं हसीब अहमद. यह वही हसीब अहमद हैं जिनके कई पोस्टर पहले भी विवादों में रहे हैं। बाहुबली के रूप में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को दिखाने वाला पोस्टर भी इन्हीं के कारण चर्चा में आया था। हसीब अहमद ने हर मौके पर पोस्टर के जरिये जंग छेड़ी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…