कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद । जिलाधिकारी सुहास एल0वाई0 ने उप निर्वाचन की चल रही तैयारियों में आज विकास भवन में स्टेशनरी को चेंक किया। जिलाधिकारी ने निर्वाचन से सम्बन्धित बने किट में प्रत्येक वस्तुओं को चेक किया एवं वहाँ उपस्थित अधिकारियों को उसकी उपयोगिता से अवगत भी कराया। जिलाधिकारी ने कहा कि किट को बड़ी सावधानी पूर्वक बनाया जाये, इसमें जो भी समान रखे गये है, सबका अपना अलग महत्व एवं उपयोगिता है।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने जोनल/सेक्टर मजिस्टेªटों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों निरीक्षण की जानकारी एम0एन0आई0टी0 में लिया। जिसमें प्रेक्षक श्री अमित सैनी भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी सुहास एल0वाई0 एवं प्रेक्षक अमित सैनी ने विधान सभा वार प्रत्येक मतदेय स्थलों पर आधारभूत न्यूनतम सुविधाएं, समस्याएं, संवेदनशीलता, आवागमन तथा वनरेविलीटी मैंपिंग बारे में विस्तार से जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक सेक्टर मजिस्टेªट के साथ पुलिस सेक्टर मजिस्टेªट भी निरीक्षण साथ-साथ करेंगे तथा जिस बूथ में समस्याएं पाई जाये वहाँ सम्बन्धित अधिकारी समन्वय स्थापित कर समस्याओं को दूर करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी द्वारा चुनाव को स्वच्छता एवं निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए चुनाव के प्रत्येक पहलुओं पर बड़ी गहराई के साथ निरीक्षण किया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…