कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद : पुलिस लाइन में बुधवार को दंगा नियंत्रण अभ्यास किया गया। इस दौरान फोर्स को उग्र भीड़ को काबू करने, टीयर गैस छोड़ उन्हें भागने पर मजबूर करने का रिहर्सल किया गया। पुलिस के जवानों ने अफसरों के निर्देश पर लाठी चार्ज, हवाई फाय¨रग, टीयर गैस, पम्प एक्शन गन, फैड्रल रायट गन का इस्तेमाल कर दंगाइयों पर काबू पाने का अभ्यास किया। हालात बिगड़ने पर घुड़सवार पुलिस ने भी अपनी कार्रवाई को अंजाम देकर दिखाया। नारेबाजी कर रही भीड़ पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी की बौछार करके दिखाई गई।
एसएसपी आकाश कुलहरि के निर्देशन में दो दिनों से पुलिस लाइन में होली के मद्देनजर दंगा नियंत्रण रिहर्सल चल रही है। बुधवार को भी पुलिसकर्मियों को बवाल, हंगामा और दंगा से निपटने के गुर सिखाए गए। एसपी सिटी सिद्धार्थ शंकर मीणा, आइपीएस विनीत जायसवाल, आइपीएस माधव सुर्कीति समेत तमाम सीओ, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…