कनिष्क गुप्ता.
मुंबई। हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी का बीती रात दुबई में दिला का दौरा पड़ने से निधन हो गया. ये अभिनेत्री दुबई में एक फैमिली वेडिंग अटेंड करने गई थीं. इस शादी में श्रीदेवी ने काफी इन्जॉय किया था. आपको दिखा रहे हैं इस अभिनेत्री की आखिरी तस्वीरें
यहां पर श्रीदेवी अपनी छोटी बेटी खुशी और पति बोनी कपूर के साथ गईथीं. ये तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं. इस शादी में श्रीदेवी ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइनकी हुई ड्रेस पहनी थी. बेटी के साथ श्रीदेवी की ये तस्वीर खुद दुबई से मनीष मल्होत्रा ने पोस्ट की थी. अनिल कपूर, करन जौहर के साथ श्रीदेवी की ये तस्वीर भी उस शादी समारोह की ही है. यहां पर शादी के दिन दुल्हा और दुल्हन के साथ श्रीदेवी तस्वीर भी क्लिक कराई थी. साथ में पति बोनी कपूर भी मौजूद थे. साड़ी में श्रीदेवी की ये तस्वीर भी मनीष मल्होत्रा ने पोस्ट की थी. उन्हें क्या पता था कि ये श्रीदेवी की आखिरी तस्वीर बन जाएगी.
ये खबर सुनकर पूरा बॉलीवुड सदमें है. जैसे ही उनके मौत की खबर मिली सोशल मीडिया पर उनके फैंस को इस पर यकीन ही नहीं हो रहा. संजय कपूर ने इस खबर की पुष्टि की है. संजय कपूर ने कहा है कि वो दुबई से शादी अटेंड करके मुंबई वापस आ चुके थे लेकिन ये खबर मिलते ही वो फिर दुबई रवाना हो गए हैं.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…