कर्णाटक. भाजपा के चुनाव प्रचार में लगातार अमित शाह को विरोध का सामना करना पड़ रहा है. इस दौरान पहले तो कांग्रेसियों ने उनको काले झंडे दिखाये, वही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने मंचो से अलग घेर रखा है. बाकि रही सही कसर आज किसानो से संवाद के कार्यक्रम के दौरान पूरी हो गई और झुंझलाये अमित शाह ने आयोजको से उस किसान के हाथो से माईक ले लेने का इशारा किया और आयोजको ने वृद्ध किसान के हाथो से माईक ज़बरदस्ती छीन लिया. असल में किसान ने अमित शाह से किसानो के सम्बन्ध में और रोज़गार के सम्बन्ध में सवाल दागने शुरू कर दिये थे.
हुआ कुछ इस तरह कि कर्नाटक के एक किसान संवाद का आयोजन किया गया था जिसमें अमित शाह किसानों से सीधे संवाद कर रहे थे करीब 14 मिनट का कार्यक्रम अभी गुज़रा होगा कि एक किसान उठा और किसानों की बदहाल स्थिति पर अमित शाह से एक सवाल पूछने लगा. इस किसान के सवाल इतने तीखे थे कि कार्यक्रम के आयोजकों ने फौरन सवाल पूछने वाले किसान के हाथों से माईक छीन लिया और उसे बैठने की सलाह दी.
इस प्रकरण में कांग्रेस का आरोप है कि इस दौरान कथित तौर पर किसान के साथ हाथापाई भी की गई है इतना सब होने के बाद भी किसान सवाल पूछने कि कोशिश करता रहा, लेकिन उसे मौका नहीं दिया गया. हंगामा बढ़ता देख खुद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को मंच पर खड़े होकर किसान को बैठने के लिए कहना पड़ा. अमित शाह ने कहा कि ऐसे संवाद नहीं चलेगा आप बैठ जाओ
बताते चले कि इस साल होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राज्य के दौरे पर हैं . इस क्रम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कर्नाटक के हूमनाबाद में गन्ना किसानों के एक समूह से मुलाकात कर रहे थे इस कार्यक्रम में एक किसान द्वारा बीजेपी अध्यक्ष से किसानों की स्थिति पर तीखे सवाल पूछने के बाद कार्यक्रम में हंगामा हो गया.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…