यशपाल सिंह
आजमगढ़ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर बरौली गांव के पास डेढ़ माह पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल पूर्व प्रधान की शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की रात को मौत हो गई।
अहरौला थाना क्षेत्र के बनहर मय चक गजड़ी गांव निवासी व पूर्व ग्राम प्रधान योगराज निषाद (45) 21 दिसंबर को फूलपुर बाजार आया था। फूलपुर बाजार से वह बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। रास्ते में सदरपुर बरौली गांव के समीप वह पहुंचा था। साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में योगराज गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिला अस्पताल के बाद शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लगभग डेढ़ माह से ¨जदगी व मौत से संघर्ष कर रहे पूर्व प्रधान की शुक्रवार की रात को मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृत पूर्व प्रधान के तीन पुत्री व दो पुत्र हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…