Categories: UP

अरे वाह! बलिया से दिल्ली के लिए साइकिल पर निकले सपा नेता राधेश्याम

अंजनी राय.

बलिया।। बैरिया क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राधेश्याम यादव लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव जयप्रकाश नगर से अपनी मांगों को लेकर दिल्ली तक के साइकिल यात्रा पर निकल पड़े । श्री यादव शुक्रवार को बैरिया डाक बंगला में पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य सबको एक समान शिक्षा व्यवस्था के लिए जनजागरण करना व सरकार से यह मांग मनवाना है।

राधेश्याम यादव ने बताया कि लोकनायक की जन्मभूमि से शुरू होने वाली यह यात्रा बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ होते हुए दिल्ली पीएमओ कार्यालय तक जाएगी। उनकी टीम में कृष्णा यादव, रामबली यादव आदि मौजूद थे।

pnn24.in

Recent Posts