बलिया।। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा खाली कराने के लिए रेलवे प्रशासन ने शनिवार को अतिक्रमण विरोधी मेगा अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे की जमीन पर हुए अतिक्रमण को बुलडोजर चलवा कर अतिक्रमण मुक्त कराया। रेल प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं अन्य अतिक्रमणकारी भी सशंकित थे। डिवीजन के निर्देश पर आए रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर बलिया ज्ञानेंद्र ¨सह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। यह अभियान दोपहर करीब 11 बजे से दिन भर चला। इसमें जहां पांच पक्के मकानों पर कार्रवाई हुई, वहीं करीब 45 स्थाई टीन शेड ध्वस्त किए गए।
रेलवे की जमीन पर वर्षों से स्थानीय लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। गुमटी, ठेला व खोमचे, टीन शेड लगाकर दुकान चलाया जा रहा था। कुछ लोगों ने मकान के सामने रेलवे की जमीन पर पक्का चबूतरा भी बनवा लिया था तो कुछ मकान तक बना लिए थे। जिसे अभियान के दोरान जेसीबी से तोड़वाकर प्रशासन ने खाली कराया। रेल विभाग के तरफ से इन अतिक्रमणकारियों को बार-बार नोटिस देकर खाली कराने का आदेश दिया गया था, लेकिन किसी ने खाली नहीं किया। उसके बाद अवैध कब्जाधारियों के यहां नोटिस चस्पा कर तीन फरवरी तक का समय दिया गया था। इस बारे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने बताया की यहां पर तह बजारी के लिए रेलवे द्वारा दुकान लगाने के लिए ठेका दिया गया था न कि स्थाई निर्माण के लिए। अभियान में उपजिलाधकारी राधेश्याम पाठक, क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार, तहसीलदार शशिकांत मणि, आरपीएफ प्रभारी अमित कुमार राय, जीआरपी सहित भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…