अंजनी राय
बलिया।। भीमपुरा थाना क्षेत्र के निगहुआ गांव के समीप वाराणसी – भटनी रेलखंड पर रविवार आधी रात के बाद तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से अश्विनी सिंह (22) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसकर गजियापुर गांव निवासी अश्वनी घर से शाम को किसी कार्य से निकला था जो देर रात तक घर नहीं लौटा। इससे परेशान परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। आधी रात के बाद उक्त रेल खंड पर ट्रेन से सिर कटने से मौत की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। शव की शिनाख्त होने के बाद परिजनों में कोहराम सा मच गया। रात में पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। अश्वनी का रात में ही अंतिम संस्कार कर दिए जाने से घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…