Categories: UP

डीएम के आदेश का असर: ब्यापार कर में एक लाख की वसूली

उमेश गुप्ता

बलिया : बिल्थरा रोड जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम सिंह की ओर से तहसीलों में वसूली अभियान में तेजी लाने के लिए दिये गये सख्त निर्देश के अनुपालन में सोमवार की अपरांन्ह में एसडीएम सुशील लाल श्रीवास्तव के निर्देश पर तहसीलदार यशवन्त राव ने वाणिज्य कर विभाग बलिया के सहायक आयुक्त वाणिज्यकर खण्ड-2 जयन्त कुमार व वाणिज्य कर अधिकारी रविन्दर कुमार खण्ड-2 व की उपस्थिति में विक्रीकर के मद में छापा मार कार्यवाही कर ईट ब्यवसाय के तीन बकायेदारों से एक लाख रुपये की वसूली की गयी।

तहसीलदार यशवन्त राव की माने तो क्षेत्र के ग्राम बांसपार बहोरवा में सनबृज फिल्ड व ग्राम अतरौल में सुमेर सिंह से 40-40 हजार रुपये व ग्राम गौरी तालघोसा में दीलिप कुमार से 20 हजार रुपये की वसूली की गयी। ग्राम तेन्दुहारी में एक ईट भट्ठे पर हर कोई नदारत मिला जिनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी गयी है। टीम में वसूली अमीन ओमप्रकाश यादव शामिल रहे।

aftab farooqui

Recent Posts