चितबड़ागाँव ( बलिया ) – स्थानीय नगर पंचायत स्थित वार्ड संख्या – 6 पटेल नगर में वार्ड सभासद अमित वर्मा के निजी आवास पर बुधवार की दोपहर तकरीबन एक बजे नगर अध्यक्ष केशरी नन्दन त्रिपाठी ने गरीब, असहाय और निराश्रित पात्रों को कम्बल वितरित किया । नगर पंचायत के नवनिर्वाचित चेयरमैन केशरी नन्दन त्रिपाठी ने कस्बे के सभी पन्द्रह वार्डों में गरीब, असहाय और निराश्रित पात्रों को कम्बल वितरित करते हुए कहा कि नगर पंचायत के सभी वार्डों में रह रहे सभी गरीब, असहाय और निराश्रित पात्रों का मैं प्रतिवर्ष सेवाभाव के साथ काम करूंगा और इन सभी लोगों का सेवा करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी चाहे इसके लिए मुझे कुछ भी करना पड़े । कहा कि सभी वार्ड के अन्दर विधवा पेंशन, आवास, वृद्धा पेंशन तथा राशनकार्ड आदि सभी चीजों की व्यवस्था मार्च के अंत तक सुनिश्चित करा देंगे । ऐसे में कम्बल पाकर सभी के चेहरे खिल गए । मौके पर मुख्य रूप से अरूण शंकर तिवारी , आनंद प्रकाश तिवारी उर्फ पिन्टू , चुन्नू दूबे , अभिराम त्रिपाठी , अफजल अंसारी , जमशेद भाई, आरजू अहमद, इफ्तेखार अहमद, सुधाकर केशरी , धर्मेन्द्र दूबे सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…