Categories: Crime

पोखरे के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलना, क्षेत्र मे बना चर्चा का विषय

अंजनी राय.

बलिया ।। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के जीतन के पोखरा के पास खेत में मंगलवार की सुबह 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके हाथ पर गोदना से बेचू लिखा हुआ था व दोनों पैर पर जले के निशान थे। शिवरामपुर गांव के बाहर जीतन पोखरे की तरफ खेतों में काम करने गए लोगों की नजर शव पर पड़ी। यह देखकर किसान अवाक हो गये। उनके शोर पर आसपास के लोग आ गए। खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक काला पैंट और धारीदार शर्ट पहने हुआ था। प्रभारी कोतवाली संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आसपास के गांव के लोगों से शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts