अंजनी राय.
बलिया।। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद्,उ0प्र0 के उत्प्रेरण एवं समर्थन से जिला विज्ञान क्लब,बलिया एवम् कृषि रसायन एवं मृदा विज्ञान विभाग, कृषि संकाय, श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलिया के द्वारा लोकप्रिय विज्ञान लेखन के अभिवृद्वि हेतु तीन दिवसीय विज्ञान पत्रकारिता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 18 से 20 फरवरी 2018 को आयोजित किया जा रहा हैं। जिसमें 40 विज्ञान नवाकुंर विज्ञान रचनाकार प्रतिभाग करेगें।
तीन दिन चलने वाले विज्ञान पत्रकारिता प्रशिक्षण कार्यशाला में मध्य प्रदेश से वरिष्ठ विज्ञान लेखक चन्द्र प्रकाश पटसारिया, एम0एस0पसारी एवं देवरिया से वरिष्ठ विज्ञान संचारक अनिल कुमार त्रिपाठी, विषय विशेषज्ञ के रुप में प्रतिभाग करेगें। कार्यशाला में विज्ञान गीत, विज्ञान कथाएं, एवं विज्ञान कविता का प्रचयन होगा एवं आकृति, परिष्कार, परिमार्जन एवं अन्तिमिकरण कर पाण्डुलिपि तैयार की जायेगी। उक्त जानकारी देते हुए जिला विज्ञान क्लब के सह समन्वयक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि विशेष जानकारी एवं निःशुल्क पंजीकरण हेतु कालेज के कृषि रसायन एवं मृदा विज्ञान विभाग, कृषि संकाय में सम्पर्क कर सकते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…