चितबड़ागांव बलिया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश तथा जिला विज्ञान क्लब के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय दी ग्रामर ज्ञानपीठ शिक्षण संस्थान में स्वच्छ पेयजल की गुणवत्ता परीक्षण उपयोग एवं सुरक्षित भंडारण से संबंधित एक वैज्ञानिक व्याख्यानमाला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
शनिवार को अपरान्ह नगर के दी ग्रामर ज्ञानपीठ शिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा सम्मानित प्रख्यात कवि एवं लेखक चंद्र प्रकाश शर्मा पट सरिया रहे। उन्होंने व्याख्यानमाला को संबोधित करते हुए कहा कि जल संरक्षण विशेषकर वर्षा के जल को संरक्षित कर उसका उपयोग किया जाना सौर ऊर्जा का उपयोग किया जाना भूकंप एवं उसके परिणाम के प्रति लोगों को जागरूक किया जाना आज मानव की बहुत बड़ी आवश्यकता बन चुकी है यदि ऐसा नहीं किया गया तो यह मानवता के लिए घातक होगा।
विद्यालय के बच्चों ने स्वयं द्वारा बनाया गया विज्ञान मॉडल जिसमें जल संरक्षण वर्षा जल का उपयोग सौर ऊर्जा आकाशगंगा की संरचना भूकंप एवं उसके परिणाम पृथ्वी की आंतरिक संरचना बाह्य पदार्थों में मिलावट की पहचान विषय पर मॉडल प्रस्तुत किया जिसकी उपस्थित वैज्ञानिकों ने भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला विज्ञान क्लब बलिया के संयोजक सुधीर कुमार सिंह अध्यापकगण जितेंद्र कुमार निर्भय कुमार अरविंद कुमार एम टी सिद्दीकी प्रज्ञा तिवारी नेहा सिंह श्रीमती विभा सिंह आसमा खातून अनिल सिंह शंभू वर्मा राकेश आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुधीर कुमार सिंह एवं आभार प्रदर्शन विद्यालय के डायरेक्टर पी एन चक्रवर्ती ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…