अंजनी राय
बलिया।। सदर कोतवाली पुलिस ने महावीर घाट से रविवार की रात दो लग्जरी वाहनों से पीपा पुल के रास्ते बिहार भेजी जा रही 15 लाख रुपये मूल्य की 126 पेटी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से तस्कर गोरिल यादव निवासी महराजपुर थाना सहतवार को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका एक अन्य साथी भाग निकला।
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने होली को लेकर सदर कोतवाली को विशेष रूप से सतर्कता बरतने का निर्देश दिया था। इसको लेकर सदर कोतवाल शशिमौलि पांडेय देर रात को गश्त में निकले थे। उसी बीच उन्हें सूचना मिली कि दो लग्जरी वाहनों से अंग्रेजी शराब महावीर घाट होते हुए गंगा पर बने पीपा पुल से बिहार ले जाई जा रही है। उन्होंने तत्काल बिचलाघाट चौकी इंचार्ज सरफराज खां को अलर्ट करते हुए महावीर घाट पर पहुंच गए। उसी दौरान आ रहे दो लग्जरी वाहनों को देख पुलिस ने रूकने का इशारा किया। पुलिस को देख चालक कुछ दूर पहले ही वाहन को रोक भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने एक को व्यक्ति को दबोच लिया। पुलिस ने वाहनों को चेक किया तो उसमें शराब की पेटियां थी। इसमें एक वाहन से 60 व दूसरे वाहन से 66 पेटी शराब थी। इन पेटियों में 1,612 शीशी शराब थी। पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर दिया है। कोतवाल ने बताया कि होली के मद्देनजर तस्कर शराब को बिहार ले जा रहे थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…