बलिया : बिल्थरा रोड गोरखपुर से सड़क मार्ग द्वारा देवरिया होते हुए बलिया में प्रवेश करते ही बुधवार को भाजपा के प्रदेश मंत्री त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी का भव्य स्वागत किया गया। देवरिया जनपद से घाघरा नदी पर बने सेतु को पार करने के बाद तुर्तीपार चैराहा पर पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे सहित स्थानीय नगर पंचायत के चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता व भाजपा नेताओं ने प्रदेश मंत्री को फूल मालाओं से लाद दिया। कार्यकर्ताओं ने जमकर पार्टी समर्थित नारे लगाएं। भव्य स्वागत से गदगद प्रदेश मंत्री श्री त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की समस्याओं से रुबरु हुए। इसके अलावे बिल्थरारोड-बलिया राजमार्ग पर स्थित चेयरमैन गुप्त के पेट्रोल पम्प पर आयोजित नाश्ते के प्रोग्राम में शामिल हुए।
इस दौरान भाजपा नेता सकलदीप राजभर, सभासद पिक्की वर्मा, राममनोहर गांधी, अमित जायसवाल, विनोद जायसवाल, गोरख जायसवाल, पिक्की वर्मा, सुधीर मौर्य, पंकज मोदी, रितेश कुशवाहा, प्रेम यादव, संजय सोनी, धन्नू सोनी, नीरशंकर, आदित्य नारायण, विक्की सिंह, सज्जन आर्य, रवि सिंह, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…