बलिया।। फेफना-रसड़ा मुख्य मार्ग पर सिहांचवर बस्ती के पास गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे के आसपास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो परीक्षार्थियों समेत तीन की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर देख जिला अस्प्ताल से चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस घटना में दोनों बाइकों के परखचे उड़ गए।
बताया जाता है कि संजय साहनी (18), समीर साहनी (24) निवासी शाहपुर थाना नरहीं व चितरंजन (17) निवासी रामजीवनगंज थाना कमरपुर जिला बक्सर, बिहार बाइक से रसड़ा के सहदेव पौधरिया इंटर कालेज परीक्षा देने गए हुए थे। वहां से परीक्षा खत्म होने पर तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर शाहपुर के लिए चल दिए। चितरंजन भी शाहपुर में ही अपने मामा के यहां रहकर परीक्षा दे रहा था। तेज गति की बाइक से तीनों सिहांचवर के पास एक बड़े वाहन को ओवरटेक करने लगे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।
इसमें ये तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार जय प्रकाश (25) निवासी सागरपाली, फेफना व धर्मेंद्र कुमार (18) निवासी चोरकैन, बांसडीह भी दूर जा गिरे। दोनों बाइकों के बीच टक्कर इतनी तेज हुई की कुछ पल के लिए आसपास के लोग सन्न रह गए। लोग घायलों की मदद के लिए पहुंच गए। जब तक इन सभी को अस्पताल ले जाने की तैयारी करते संजय की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर एसओ गड़वार श्रीराम सिंह व फेफना एसओ विनीत मोहन पाठक दलबल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजवाया। इसमें इलाज के दौरान जयप्रकाश व चितरंजन की मौत हो गई। जय प्रकाश अपनी बहन के शादी के सिलसिले में रसड़ा श्रीनाथ मठ अपने साथी के साथ जा रहा था। वहीं घायलों में समीर साहनी की हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…